देशमध्यप्रदेशराजनीतिहरदा

कांग्रेस ने स्थानीय बस स्टैंड पर सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई जयंती।

कपिल शर्मा, हरदा

Harda Express

ब्लॉक कांग्रेस एवं कांग्रेस सेवादल ने संयुक्त रूप से सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। कार्यकर्ताओं ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष में स्थानीय बस स्टैंड पर सुभाष पार्क में जाकर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सुभाष चंद्र बोस अमर रहे, शहीदों के सम्मान में सेवा दल मैदान में के नारों के साथ कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधायक डॉ आर के दोगने, कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष ओम पटेल, प्रदेश कांग्रेस सेवादल महासचिव एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद व्यास, सेवादल अध्यक्ष उत्तम तेनगुरिया, यंग ब्रिगेड अध्यक्ष मनोज कुचबंदिया, मंडलम अध्यक्ष सुरेंद्र पटेल, मंडल अध्यक्ष सतीश कुचबंदिया, नगर अध्यक्ष अशोक राठौर, अशोक पटेल, हाजी मुजाहिद अली, नवीन पॉल, अमर रोचलानी, रूपेश पटेल, सुरेश विश्नोई, एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Harda Express

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button