Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
1 Nov 2026 Harda 21°C
जाँच भ्रष्टाचार मध्यप्रदेश लाइफस्टाइल समस्या सामाजिक हरदा

हरदा – ग्राम गोंदागांव कला मे 24 घंटे से बिजली सप्लाई है बंद, बिजली सुधारने कर्मचारी 2 हजार की कर रहे डिमांड।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
हरदा जिले के टिमरनी तहसील के ग्राम गोंदागांव कला मे बीते 24 घंटे से बिजली सप्लाई बंद है जिसके चलते ग्रामीणों को अँधेरे मे रहने की मजदूर होना पड़ रहा है। गोंदागांव कला के राममोहन, सुनील आंजने, मुकेश कलवानिया, सुनील गोलिया, अनिल रांडू, गोविंद रांडू, दीपक मायला अन्य ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया की ग्राम गोंदागांव कला की 33 केवी की बिजली सप्लाई सोनखेड़ी है, जिसका फीडर मझली है। रविवार को तार टूट जाने के कारण बिजली कर्मचारी द्वारा गांव की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। ज़ब बिजली कर्मचारीयों से तार जोड़ने का कहा गया तो उन्होंने 2 हजार रूपये मांगे बोल 2 हजार रूपये दे दो तार जल्दी जुड़वा देने नहीं तो आपको तो पता है सरकारी काम धीरे धीरे अपने हिसाब से होता है। अब ग्रामीण दो हजार रूपये कहा से लाए। हालांकि इस सम्बन्ध मे ज़ब नार्थ जेई लभानिया से बात की गई तो उन्होंने किसी पवन से बात करने को कहा। तो ऐसे है हरदा जिले के जिम्मेदार अधिकारी।

आपको बता दे की सरकार ग्रामीणों को मुलभुत सुविधा उपलब्ध कराने के हर प्रकार से प्रयास कर रही है लेकिन भ्रष्टाचारी व लापरवाह अधिकारी कर्मचारियों के चलते ग्रामीणों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सम्बंधित अधिकारी से बात करते है तो वे सीधे मुँह बात नहीं करते कभी कभी तो अधिकारी ग्रामीणों को अनपढ़ गवार कहकर जलील करते है, फिर भी ग्रामीण चुपचाप सुनकर रह जाते है।

Add.
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.