Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
26 Oct 2026 Harda 25°C
मध्यप्रदेश राजनीति हरदा

विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजन

2 min read
IMG 20261026 WA0049
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
हरदा जिले की टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत घोघई नदी पर बहुप्रतीक्षित पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक कुंवर अभिजीत शाह ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में किया। करीब 7 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से बनने वाली इस पुलिया से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। विधायक कुंवर अभिजीत शाह के प्रयासों से इस परियोजना को स्वीकृति मिली है ज़ो विधायक की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।घोघई नदी पर पुलिया बनने से सिराली से दीपगांव, धनकार, महेन्द्रगांव और दुलिया होते हुए रहटगांव तक का मार्ग सुगम होगा। साथ ही हरदा तक आने-जाने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से बारिश के दौरान ग्रामीणों को होने वाली आवागमन की परेशानियों से राहत मिलेगी। पुलिया निर्माण की स्वीकृति के लिए विधायक शाह ने विधानसभा में इस मांग को प्रमुखता से उठाया था। करीब 6 करोड़ 41 लाख रुपए की निर्माण लागत और जीएसटी सहित कुल 7 करोड़ 30 लाख रुपए की राशि से इस परियोजना का निर्माण किया जाएगा।

IMG 20261026 WA0053

पुलिया बनने से किसानों, विद्यार्थियों और रोजाना आवागमन करने वाले ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। इससे आसपास के गांवों के बीच संपर्क भी मजबूत होगा। विधायक शाह ने क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया सहित बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता देते हुए इस परियोजना के लिए प्रयास किए। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ग्रामीण अंचल में आवागमन आसान होने के साथ क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी। घोघई नदी पर पुलिया का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी। यह परियोजना ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने और लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही को आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इस दौरान भूमिपूजन कार्यक्रम में पूनमचंद भायरे, माखन सेठ, जयकिशन बुचा, उमेश पाटिल, श्याम पटेल, जमानदास इंगले, मुकेश गौर, गजानंद गौर, रमेश पटेल, गोपाल सेठ, रामविलास मुकाती, रमाकांत खोरे, भागवत सिंह सोनेर, गोविंद गौर, सत्यनारायण गौर, पूनम रानवे, आनंद सोलंकी, कलीराम देवड़ा, रमेश मालवीय, द्वारका प्रसाद साव, विष्णु गौर, लखन गौर, राजेश सोनी, विट्ठल ठाकरे, सुशील गौर, भगत कुशवाहा, आशीष जोशी, सुरेश खोरे, रमेश सोलंकी, गोलू चौहान, पार्षद भागवत चौहान, गोलू मंसूरी, दशरथ इंगले, सुरेश गौर, तरुण गौर, लालू महेंद्र राजपूत, उमाकांत गौर, सुनील गौर, पार्षद हयात पटेल, जय सिंह राजपूत, कृपाराम, नारायण राजपूत, ओमकार सिंह, राजेश लोनिया, सुमित अग्रवाल, श्रीराम खंडवे, शुभम गौर, अनिकेत कोदरे और गोवर्धन सजकर सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.