Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
26 Oct 2026 Harda 25°C
मध्यप्रदेश राजनीति हरदा

गांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।

2 min read
IMG 20261026 WA0168
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
हरदा। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कमल पटेल ने सोमवार को खिरकिया विकासखंड के ग्राम खमलाय में 37 लाख 50 हजार रुपए की लागत से बनने वाले नवीन ग्राम पंचायत भवन का विधिवत भूमिपूजन किया। कार्यक्रम पुराने माध्यमिक शाला भवन के पास आयोजित हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमल पटेल ने कहा कि गांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में देश और प्रदेश के गांवों में विकास कार्यों को गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत भवन गांव के विकास का प्रमुख केंद्र होता है, जहां ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान, विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने और शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने का कार्य किया जाता है।

IMG 20261026 WA0166

पटेल ने कहा कि खिरकिया क्षेत्र के गांवों में सड़कों का विस्तार, हर घर नल से जल, स्कूल भवनों का उन्नयन और सिंचाई सुविधाओं का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। नवीन पंचायत भवन बनने से ग्रामीणों को पंचायत संबंधी कार्यों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी और गांव के विकास कार्यों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में खिरकिया जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सोलंकी, सरपंच ममता बाई भवर, उपसरपंच अल्पना पटेल, भाजपा नेता नारायण बोस, उपसरपंच प्रतिनिधि सुभाष मास्टर, सुभाष पुनिया, सुखराम उमरिया, तेजराम पटेल बड़नगर, राधेश्याम गोदारा, पृथ्वी विश्नोई, शिवकुमार बघेल और हरनाम सिंह बघेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.