Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
1 Nov 2026 Harda 21°C
कविता मध्यप्रदेश मनोरंजन सम्मान हरदा

हरदा – व्याख्यानमाला व कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा गणेश चौक शिवाजी वार्ड हरदा में महर्षि अरविंद पर एक व्याख्यानमाला एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जो दो सत्र में सम्पन्न हुआ। पहले सत्र में महर्षि अरविंद के दर्शन पर व्याख्यान माला हुई जिसकी अध्यक्षता डॉ प्रभुशंकर शुक्ल ने की। महर्षि अरविंद के जीवन वृतांत पर वक्तव्य हेतु वक्ता के रूप में इंदौर से वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शोभा जैन व रतलाम से डॉ श्वेता नागर उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रचलन किया गया और कार्यक्रम का शुभारंभ किया साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे द्वारा किया एवं स्वागत भाषण के साथ इस व्याख्यान माला के उद्देश्य से जनमानस को अवगत कराया। श्री अरविंद के जीवन दर्शन पर सर्वप्रथम डॉ श्वेता नागर ने प्रकाश डाला। उन्होंने अपने वक्तव्य में श्री अरविंद के दर्शन व विचार की व्याख्या की। वहीं डॉ शोभा जैन ने उनके शैक्षिक चिंतन को विस्तार से समझाया। डॉ शुक्ल ने बताया कि महर्षि अरविंद व्यक्ति नही व्यक्तित्व थे जिनका प्रत्येक शब्द एक अनुभव को बताता हैं उनके विचारों का अनुसरण करके हम जीवन को नई दिशा दे सकते हैं। स्थानीय संयोजक लोमेश गौर ने बताया कि द्वितीय सत्र में विभिन्न स्थानों से आये कवियों ने अपनी कविताओं से राष्ट्र वंदना की। जिसमें कृष्ण गोपाल पाठक भोपाल, डॉ राजेश कुमार इंदौर, सीमा शिवहरे भोपाल, धीरज शर्मा धार, मिथुन मिथलेश शाजापुर, मुकेश शांडिल्य टिमरनी के अलावा स्थानीय जयकृष्ण चांडक, शिरीष अग्रवाल व कपिल दुबे ने भी काव्य पाठ किया। देर रात तक काव्य रस बरसा और सुधी श्रोताओं ने आनन्द लिया।साहित्य अकादमी निदेशक डॉ विकास दवे ने सभी का आभार माना।

Add.
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.