Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
खेल मध्यप्रदेश सम्मान हरदा

हरदा – टिमरनी में होगा लेदरबॉल क्रिकेट समर केम्प का आयोजन, क्रिकेट प्रेमियों की बैठक हुई आयोजित।

2 min read

कपिल शर्मा, 9753508589

राहुल जोशी, टिमरनी संवाददाता…
टिमरनी नगर क्षेत्र में क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने के लिए निजी स्कूल में समर केम्प का आयोजन होना है जिसे लेकर आज सिड्स कैफे परिसर में संचालक भूतपूर्व क्रिकेटर उपेंद्र गद्रे के सहयोग से आयोजक स्कूल प्रबंधन, राजस्थान के वारियर्स क्रिकेट क्लब कोटा के प्रशिक्षु एवं नगर के वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच समर केम्प आयोजन को लेकर बैठक आयोजित हुई। जिसमें नगर क्षेत्र की क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने के लिए आयोजन पर विस्तार से चर्चा कि गई एवं कार्यक्रम कि रुपरेखा बनाई गई। खिलाड़ियों द्वारा क्रिकेट समर केम्प पाम्पलेट का विमोचन किया गया। स्कूल प्रबंधन के शिक्षक प्रमोद सिंह एवं प्रतीक मुहाले ने समर केम्प की जानकारी दी। यह समर केम्प विगत वर्ष भी आयोजित हुआ जिसमें बालक बालिकाओं ने प्रशिक्षण लिया एवं कुछ खिलाड़ियों का स्टेट लेवल पर सलेक्शन भी हुआ था। यह क्रिकेट समर केम्प 5 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए दो केटेगरी में 26 मार्च से आगामी 2 से 3 माह तक के लिए आयोजित होगा जिसमें प्रशिक्षु खिलाड़ियों को लेदरबॉल से मेट पर नेट प्रैक्टिस, शारीरिक व्यायाम, फिटनेस, निःशुल्क खेल सामग्री, चिकित्सा, क्रिकेट विशेषज्ञ सेवा, क्रिकेट का सम्पूर्ण ज्ञान दिया जाएगा एवं खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाओं के साथ उनके खेल भविष्य को निखारा जाएगा।चूंकि टिमरनी नगर क्षेत्र वर्षों पूर्व लेदरबाल क्रिकेट प्रतिभाओं के नाम से भी जाना जाता रहा है। विगत वर्षों में खेल मैदान की अनुपलब्धता के चलते इस खेल और खिलाड़ियों का नाम सिर्फ यादों में सिमट सा गया है किंतु भूतपूर्व खिलाड़ियों एवं कुछ स्कूल एवं खेल संस्थाओं के प्रयासों से पुनः नगर क्षेत्र में लेदरबाल क्रिकेट को जीवंत करने का अभूतपूर्व प्रयास किया जा रहा है। बैठक को वरिष्ठ खिलाड़ी उपेंद्र गद्रे ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र में ऐकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल द्वारा उनके स्कूल परिसर में समर केम्प लगाया जा रहा है जिसमे नगर के सभी खेलप्रेमी, समाजसेवी, सहित क्रिकेट खिलाड़ी अपना पूर्ण सहयोग करेंगे जिससे अच्छे प्लेयर हम तैयार कर सकेंगे और नगर क्षेत्र में पुनः लेदरबाल क्रिकेट को जीवंत कर प्रदेश सहित राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाएंगे। उपस्थित सभी क्रिकेट, खेल प्रेमियों ने आश्वासन दिया कि सभी का पूर्ण सहयोग इस आयोजन में रहेगा। इस आयोजन के लिए खेल प्रेमी बढ़चढ़ कर अपनी सहभागिता एवं सहयोग दे रहे है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.