Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
6 Nov 2026 Harda 19°C
कृषि जागरूकता न्याय मध्यप्रदेश समस्या हरदा

हरदा – 25 मार्च को तवा डैम से पानी नहीं छोड़ा तो भारतीय किसान संघ करेगा आंदोलन।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

राहुल जोशी, टिमरनी संवाददाता…
वर्तमान में मूंग फसल में सिंचाई के लिए सिंचाई विभाग की लेट लतीफी देख, भारतीय किसान संघ तहसील टिमरनी द्वारा श्रीराम जानकी मंदिर बघवाड़ में आपातकालीन बैठक बुलाई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि 25 मार्च 2025 तक ग्रीष्मकालीन मूंग फसल के लिए सिंचाई विभाग द्वारा तवा डैम से पानी नहीं छोड़ा गया तो भारतीय किसान संघ जिला हरदा द्वारा आंदोलन किया जावेगा, क्योंकि हरदा जिले के किसानों ने जिला जल उपयोगिता की बैठक में 18 मार्च से ही पानी मांगा था। किसानों नें खेत भी तैयार कर लिए हैं, पानी लेट छूटने से उत्पादन कम होगा, वही जून के महीने में बारिश जल्दी आने के कारण मूंग फसल की कटाई के समय किसानों की आई हुई फसल का भी नुकसान होने की पूर्णरूप से संभावना बनी रहती है, जिसका खामियाजा किसानों को आर्थिक नुकसान के रूप में भोगना पड़ेगा। इसलिए शीघ्र पानी छोड़ना अति आवश्यक है। वही बिजली की समस्या को लेकर बिजली विभाग की मनमानी के चलते भारतीय किसान संघ दिनांक 24 मार्च 2025 दिन सोमवार को करताना पावर हाउस के कनिष्ठ यंत्री संदीप डूडी से मिलकर चर्चा करेंगे एवं 7 दिनों के अंदर अगर समस्या का हल नहीं हुआ तो भारतीय किसान संघ के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन करताना पावर हाउस में किया जाएगा। बैठक में भारतीय किसान संघ के जिला जल संसाधन विभाग प्रभारी दीपचंद नवाद, जिला कोषाध्यक्ष श्याम पाटिल, रेवा शंकर दोगने, रामकृष्ण राजपूत, राजेश डुडी, अनिल दोगने, कुंवर सिंह राजपूत, बलवीर राजपूत, मुकेश पटेल, जितेंद्र राजपूत, बसंत पटेल, नेपाल राजपूत, गोपाल देवड़ा, सत्यम राजपूत, वीर सिंह राजपूत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Add.
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.