खेलमध्यप्रदेशसम्मानहरदा

राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।

कपिल शर्मा, 9753508589

Harda Express

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 21 से 25 सितंबर तक इंदौर में राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा की तीन छात्राओं स्नेहा नायर, उर्वशी एवं प्रियांशी का चयन हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होने पर विद्यालय के प्राचार्य संतोष यादव एवं व्यायाम शिक्षक राजेश बिलिया ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें टेबल टेनिस खेल किट प्रदान की। छात्राओं के चयन पर जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. रघुवंशी, प्राचार्य संतोष यादव, जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रभारी रामनिवास जाट, पालक-शिक्षक संघ अध्यक्ष संतोष नायर, उत्कृष्ट बालिका छात्रावास की वार्डन गुलाब बाई उईके, हरजीत खनूजा, राजेश काजले सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Harda Express

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button