Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
26 Oct 2026 Harda 25°C
जागरूकता जाँच मध्यप्रदेश स्वास्थ्य हरदा

त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिए

1 min read
IMG 20261026 WA0078
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
हरदा। त्योहारों के चलते कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को जिले में खाद्य पदार्थों की जांच के लिए अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से दूध और मिठाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र कामले ने बताया की खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नेहरू स्टेडियम स्थित कृष्णा डेयरी और बस स्टैंड स्थित श्रीकृष्ण डेयरी से दूध के सैंपल लिए। वहीं इंदौर रोड़ स्थित श्री राजस्थान मिष्ठान से सोन पपड़ी और पेठा के नमूने लिए एवं कस्तूरी डेयरी फार्म से भी दूध का सैंपल लिया गया। इसके अलावा खाद्य टीम ने कान्हा भैरो शक्ति स्वीट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में गंदगी पाए जाने पर प्रकरण बनाया गया। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.