Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
19 Nov 2026 Harda 18°C
मध्यप्रदेश राजनीति शिक्षा हरदा

एबीवीपी ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का किया घेराव, स्कूलों की अनियमितताओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

1 min read
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरदा नगर इकाई ने शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर नगर के विभिन्न स्कूलों में व्याप्त अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी ने ज्ञापन में मांग की कि प्रत्येक स्कूल में छात्राओं के लिए सैनिटरी पैड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, स्कूल परिसर एवं प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, स्कूल बसों में महिला स्टाफ की नियुक्ति हो, जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत कराई जाए, बसों में फायर सेफ्टी की समुचित व्यवस्था और वैध परमिट अनिवार्य किया जाए तथा प्रत्येक स्कूल में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। परिषद ने यह भी मांग की कि अभिभावकों को किसी एक दुकान से ही पुस्तकें और कॉपियां खरीदने के लिए बाध्य न किया जाए तथा अतिरिक्त शुल्क वसूली पर रोक लगाई जाए। नगर मंत्री शुभम शर्मा ने कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर इन मांगों पर प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस अवसर पर कार्यकर्ता दानिश बिल्लौरे, जिला संयोजिका लिशिका, प्रद्युम्न, रुद्र, विकास, सौम्या, सरिता, अपेक्षा, प्रियांशु, निहाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

9 Views
9 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.