मध्यप्रदेशसामाजिकहरदा

सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।

कपिल शर्मा, 9753608589

Harda Express

मो. असफाक, संवाददाता हरदा एक्सप्रेस…
लायंस क्लब हरदा अंबर का संस्थापन समारोह उज्जैन से पधारे वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन संजय सक्सेना के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भोपाल से पधारे एमजेएफ लायन राजेश सुखरमानी एवं एमजेएफ लायन सुयश कुलश्रेष्ठ विशिष्ट अतिथि रहे, जबकि जोन चेयरपर्सन लायन राजेश गुर्जर की विशेष उपस्थिति रही। समारोह में आठ नए सदस्यों ने क्लब की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि संजय सक्सेना ने क्लब द्वारा प्रतिमाह आयोजित किए जा रहे नि:शुल्क नेत्र शिविरों की सराहना की। उन्होंने ग्राम खुशिया में स्थापित स्थायी जल मंदिर तथा ‘पहली रोटी गाय की’ प्रोजेक्ट की भी प्रशंसा की। लायन राजेश सुखरमानी ने नए सदस्यों को पीड़ित मानवता की सेवा से जुड़ने की शपथ दिलाई। लायन सुयश कुलश्रेष्ठ ने सेवा कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। जोन चेयरपर्सन राजेश गुर्जर ने क्लब पदाधिकारियों से निरंतर सेवा कार्यों में सक्रिय रहने की अपील की। मुख्य अतिथि संजय सक्सेना ने क्लब अध्यक्ष संतोष राजपूत, सचिव अनिल सोलंकी एवं कोषाध्यक्ष सुनील पटेल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन सीतेश बोहरा एवं रवि प्रकाश रमानी ने किया। आभार एनके रात्रे ने व्यक्त किया। समारोह में क्लब सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


Harda Express

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button