Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
चोरी न्याय मध्यप्रदेश हरदा

करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।

2 min read

कपिल शर्मा, 9753508589

राहुल जोशी, संवाददाता हरदा एक्सप्रेस…
हरदा जिले की करताना चौकी क्षेत्र के ग्राम गोगिया में घर से चांदी के जेवर चोरी की घटना का करताना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में गांव के ही 26 वर्षीय युवक दुर्गाप्रसाद उर्फ दुर्गेश साकल्ले को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 1.20 लाख रुपए कीमत के चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार ग्राम गोगिया निवासी रामविलास ओसले ने 22 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपनी पत्नी सावित्री बाई के साथ रहता है और दोनों मजदूरी करते हैं। घर में रखी लोहे की बिस्तर पेटी में एक छोटे बैग के अंदर चांदी की एक जोड़ी पायल और कंदौरा रखा था। 21 अगस्त को पेटी खोलकर देखने पर बैग गायब मिला। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी की आशंका पर करताना चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले में थाना टिमरनी में अपराध क्रमांक 488/26 के तहत बीएनएस की धारा 305(ए), 331(3) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी प्रकाश सोलंकी ने पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू की। पुलिस ने संदेही दुर्गाप्रसाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने फरियादी के घर से चांदी का कंदौरा और पायल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने चोरी गया मशरूका बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय टिमरनी में पेश किया। कार्रवाई में उप निरीक्षक प्रकाश सोलंकी, सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक लोकेश यादव, राजा बकोरिया, योगेश पटेल, सैनिक रूपसिंह राजपूत और राहुल कुमार की विशेष भूमिका रही।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.