कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी परांजपे के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा, पूर्व केबिनेट मंत्री कमल पटेल एवं पूर्व विधायक व प्रदेश प्रवक्ता संजय शाह के अनुमोदन उपरान्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष योगमाया शर्मा द्वारा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला हरदा के जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। घोषित कार्यकारिणी में 47 महिलाओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 7 मंत्री सहित कार्यालय, मीडिया, सोशल मीडिया, कोषाध्यक्ष एवं अन्य दायित्व शामिल हैं। इसके अलावा जिले के 12 मंडलों में भी महिला मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जिला कार्यकारिणी में माया पारे, महिमा विश्नोई, पुष्पा अग्रवाल, मीना ओझा, आभा अग्रवाल और बुलबुल राजपूत को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं रेखा पटेल और कीर्ति अग्रवाल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ममता पारे, अंजना पाराशर, नम्रता पुजारी, जमुना मोरछले, ओमवति ऊईक, सारिका गंगराड़े और ममता राठौर को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। सुरेंद्र कोर को कार्यालय मंत्री तथा भावना ऊईक को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है। विनीता शुक्ला को कोषाध्यक्ष और माया मीणा को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। शानू शर्मा को मीडिया प्रभारी तथा अर्चना चौरसिया को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। राखी मिश्रा को सोशल मीडिया प्रभारी और नंदा को सह सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। हंसा पंडित को मन की बात कार्यक्रम का प्रभारी बनाया गया है। महिला मोर्चा की मंडल कार्यकारिणी के तहत हरदा नगर मंडल की अध्यक्ष शिवांगी अग्रवाल और हरदा ग्रामीण मंडल की अध्यक्ष संगीता रायखेरे बनाई गई हैं। टिमरनी मंडल की जिम्मेदारी मनीषा शर्मा, सोनतलाई मंडल की उषा मायाराम सोलंकी और हंडिया मंडल की संगीता नागवंशी को सौंपी गई है। इसी तरह खिरकिया मंडल अध्यक्ष प्रीति गौर, रहटगांव मंडल अध्यक्ष सविता शर्मा, चारुवा मंडल अध्यक्ष पलक राय और करताना मंडल अध्यक्ष रेखा विश्वकर्मा बनाई गई हैं। वहीं पहटकला मंडल की अध्यक्ष सपना डाले, कायदा मंडल की अध्यक्ष रामवती ऊईक और सिराली मंडल की अध्यक्ष गिरजा शर्मा को नियुक्त किया गया है। इस प्रकार जिला कार्यकारिणी और मंडल स्तर पर महिला मोर्चा के संगठनात्मक दायित्वों का वितरण किया गया है।








