क्राइमजाँचमध्यप्रदेशहरदा

पत्नी, साले और मामी से परेशान होकर 21 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ पीकर की आत्महत्या।

कपिल शर्मा, 9753508589

Harda Express

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
हरदा जिले के खिरकिया कृषि उपज मंडी में पदस्थ 21 वर्षीय भृत्य अंकित पिता धीरज ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जो घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में युवक ने अपनी पत्नी, साले और मामी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार वीडियो वायरल होने के बाद परिजन अंकित को खिरकिया के शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल हरदा रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह जिला अस्पताल मे डॉक्टर ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो, परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 


Harda Express

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button