भोपाल. हरदा एक्सप्रेस…
शहर के बिजली कंपनी के प्रबंधक अवैध वसूली के हर प्रकार के हथकंडे अपना रहा है। पहले तो विधि विरुद्ध तरीके से उपभोक्ता कलीम पठान पर धारा 126 का प्रकरण बनाया और अवैध वसूली करने का प्रयास किया। जब उपभोक्ता ने प्रकरण संबंधित प्रावधान और दस्तावेज की मांग की तो प्रबंधक ने पुलिस थाने में शिकायत कर बताया कि उपभोक्ता बार – बार बिजली कंपनी आता है। अब सवाल यह उठता है कि परेशान उपभोक्ता बिजली कंपनी के ऑफिस न जाए तो कहां जाए?
प्रबंधक ने पुलिस थाने में लिखा पत्र…
सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार्यालय मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के कार्यालय से जारी पत्र क्रमांक/प्रबंधक/हा.श.जो./1676/दिनांक 15/11/2026 जारी करते हुए प्रबंधक ने उपभोक्ता पर आरोप लगाए कि उपभोक्ता बार – बार बिजली कंपनी के ऑफिस आता है।
क्या था मामला…
उपभोक्ता ने मार्च में निर्माण के लिए अस्थाई कनेक्शन लिया। 1 अक्टूबर को निर्माण कार्य पूरा हुआ। 10 अक्टूबर को विद्युत उपकरण टीन शेड में रखे। 15 अक्टूबर को बिजली कंपनी की विजलेंस टीम ने पंचनामा बनाया। वह भी 12 महीने का जबकि उपभोक्ता ने कनेक्शन ही मार्च महीने में लिया था। इसके अलावा धारा 126 के तहत न तो अंतरिम आदेश दिया और ना ही अंतिम आदेश जारी किया और न ही विद्युत टैरिफ के अनुसार कार्यवाही की गई।
उपभोक्ताओं पर बना रहे दबाव…
विगत दिनों बिजली कंपनी द्वारा शहर में करीब 200 से अधिक 126 और 135 के प्रकरण बनाये गये। लेकिन उपभोक्ताओं को प्रकिया का पालन किये बगैर अवैध वसूली का दबाव बनाया जा रहा है।
इनका कहना है…
उपभोक्ता द्वरा दस्तावेज के साथ शिकायत प्रस्तुत की है। मामला संज्ञान में आया है विभागीय कर्मचारी अधिकारी से जबाव तलब किया जाएगा।
ऋषि गर्ग, एमडी मप्रविविकंलि भोपाल








