मध्यप्रदेशशिक्षासामाजिकहरदा

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।

कपिल शर्मा, 9753508589

Harda Express

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस हरदा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा गुरुवार को ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार गौर की अध्यक्षता एवं प्रशासनिक अधिकारी व्ही.के. विच्छोतिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के तहत स्वयंसेवकों ने प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर युवाओं और आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया।

नुक्कड़ नाटक का निर्देशन स्वयंसेवक अंकिता गायकवाड़ एवं लेदाराम सोलंकी ने किया। प्रस्तुति में मुकेश पान्से, आकाश भुसारे, भारत कुमार जमुनकर, माहुल पाटरे, रावत धुर्वे, संतोष पान्से एवं तनीषा चौहान ने सशक्त अभिनय कर नशे की लत से होने वाले सामाजिक, पारिवारिक और व्यक्तिगत नुकसान को प्रभावी ढंग से दर्शाया। कार्यक्रम के दौरान छात्रा इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशा गायकवाड़ ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए भी घातक है। नशे की लत कई बार लोगों को अपराध की ओर धकेल देती है, इसलिए युवाओं को इससे दूर रहना चाहिए। छात्र इकाई के कार्यक्रम अधिकारी रामदयाल मकवाना ने कहा कि कई लोग तनाव, गलत संगति या शौक के कारण नशे की शुरुआत करते हैं, लेकिन धीरे-धीरे यह आदत जीवन को बर्बाद कर देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्वयंसेवक पंकज, हर्ष, दुर्गेश, शुभम, प्रीतम, वैशाली, पलक, अवंतिका, हंसिका एवं राधिका सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. शारदा द्विवेदी, डॉ. योगेश गौर, मनीष परसाई, कन्हैयालाल मालवीय, डॉ. सार्वेंद्र पटेल सहित महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।


Harda Express

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button