Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
1 Nov 2026 Harda 27°C
जागरूकता मध्यप्रदेश लाइफस्टाइल हरदा

हरदा – मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में 63 योजनाओं पर किया जा रहा सर्वें।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
भारत सरकार और राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओ में शत-प्रतिशत सेचुरेशन एवं लक्ष्य आधारित योजनाओं को प्राप्त करने के लिए मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का आयोजन किया गया है, जो की 11 दिसंबर से 26 जनवरी 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जनपद पंचायत टिमरनी के ग्राम पंचायत रुंदलाय में पंचायत सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ता एवं शासकीय कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है।

ग्राम पंचायत सचिव महेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं एवं विकास जन कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। भारत सरकार एवं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों का पूरा लाभ, उसके पात्र हितग्राही तक समय सीमा में पहुंचे,शासन का मूल्य उद्देश्य है। राज्य सरकार द्वारा इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु निर्णय लिया गया है! की दिनांक 11 दिसंबर से 26 जनवरी 2025 तक विशेष अभियान चलाकर पात्र हितग्राहियों के लिए भारत सरकार एवं राज्य शासन की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओ का लाभ प्रदान कर इन योजनाओं में शत प्रतिशत सेचुरेशन लाया जा सके एवं उन योजनाओं में जिनके लक्ष्य निर्धारित हैं उनके लक्ष्य अनुरूप लाभ प्रदान किया जा सके ताकि कोई भी पात्र हितग्राही संबंधित योजना के लाभ से वंचित न रहे। इसी बीच आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शांता जाट, वंदना जाट, ग्राम महिला चौकीदार सलिता सावनेर, संध्या स्वयं सहायता समूह सचिव दुलारी इवने, आशा कार्यकर्ता अमरा बामने आदि मौजूद थे।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.