Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
7 Nov 2026 Harda 22°C
मध्यप्रदेश सम्मान हरदा

हरदा – पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने मनाया राष्ट्रीय पेंशनर महोत्सव दिवस, कलेक्टर ने पेंशनर्स का किया सम्मान।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा स्थानीय होटल मानसरोवर मे राष्ट्रीय पेंशनर महोत्सव दिवस मनाया गया। कलेक्टर आदित्य सिंह मंगलवार को पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित पेंशनर्स दिवस समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। कलेक्टर ने कार्यक्रम में पेंशनर्स का सम्मान किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने संबोधित करते हुए कहा कि समय-समय पर जिला प्रशासन द्वारा पेंशनर्स के अनुभव का लाभ लिया जाएगा। उन्होने कहा कि यह प्रयास किया जा रहा है कि सेवा निवृत्ति के दिन ही पेंशनर्स को पेंशन भुगतान आदेश सौंप दिया जाए एवं अन्य स्वत्वों का भुगतान कर दिया जाए।

कलेक्टर ने यह भी कहा कि हर माह के प्रथम सप्ताह में पेंशनर्स सम्मान समारोह आयोजित कर सेवा निवृत्त होने वाले अधिकारी कर्मचारियों को पेंशन भुगतान आदेश प्रदान करते हुए उनका सम्मान किया जाएगा। उन्होने कहा कि पेंशनर्स के साथ हर माह नियमित रूप से बैठक आयोजित की जाएगी। संभागीय अध्यक्ष रामचरण साहू ने उपस्थित पेंशनर्स को सलाह दी कि पेंशनर्स दम्पत्ति का संयुक्त खाता बैंक में रखे। उसी संयुक्त खाते में पेंशन जमा कराई जानी चाहिए। उन्होने कहा कि सेवा निवृत्ति से पूर्व कर्मचारी यह सुनिश्चित कर लें कि उनकी पत्नि का जो नाम पेंशन भुगतान आदेश में लिखा है, वही नाम आधार कार्ड व बैंक खाते में होना चाहिए अन्यथा परेशानी हो सकती है। इस अवसर पर एसोसिएशन के संभागीय अध्यक्ष रामचरण साहू व डॉ. प्रभुशंकर शुक्ल सहित अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.