कपिल शर्मा, 9753508589
कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
शहर के वार्ड नंबर 34 की वास्तु सिटी कॉलोनी मे हो रही चोरियो से कॉलोनीवासी परेशान है। बीते कुछ दिन पहले दो सुने मकानों मे लाखो की चोरी हो गई। साथ ही दो चोरिया पहले भी हो चुकी है। लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक एक भी चोरी को नहीं पकड़ा गया। कॉलोनीवासियो मे एक डर का माहौल पैदा हो गया है। जिसको लेकर आज करीब दो दर्जन से अधिक कॉलोनीवासी चोरी की रोकथाम एवं पहले हो चुकी चोरी को पकड़ने को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेस्वरी महोविया को ज्ञापन सौपा। कॉलोनीवासियो का कहना है की यदि सात दिन मे चोरो को नहीं पकड़ा गया तो कॉलोनीवासियो द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।







