देशमध्यप्रदेशराजनीतिसम्मानहरदा
करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।
कपिल शर्मा, 9753508589

हरदा एक्सप्रेस, टिमरनी संवाददाता।
करताना। बस स्टैंड चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र पाल एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सोमसिंह यदुवंशी का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा शाल-श्रीफल भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जयसिंह राजपूत, अखिलेश बाके, गजेंद्र सिंह जादौन, गोलू पटेल, शंकर सिंह राजपूत, राजा पटेल, गजेंद्र सिंह मौर्य, भूरालाल राजपूत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।




