Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
5 Nov 2026 Harda 21°C
खेल मध्यप्रदेश मनोरंजन लाइफस्टाइल सम्मान हरदा

हरदा – क्रिकेट टूर्नामेंट के फ्रेंडली मैच में एडवोकेट इलेवन टिमरनी ने जिला अधिवक्ता संघ हरदा की टीम को हराया।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

राहुल जोशी, टिमरनी संवाददाता…
टिमरनी नगर में अंकित 11 द्वारा चल रहे ओपन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में आज रविवार को हरदा जिला अधिवक्ता संघ की टीम और एडवोकेट इलेवन टिमरनी की टीम के बीच एक फ्रेंडली मैच का आयोजन किया गया। जिसमें एडवोकेट इलेवन टिमरनी ने हरदा अधिवक्ता संघ की टीम को 12 रनों से पराजित किया। मैच में हरदा टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और टिमरनी की टीम ने कप्तान एडवोकेट संदीप स्वामी के नेतृत्व में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 93 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। वही बाद में बल्लेबाजी करते हुए हरदा टीम कप्तान एडवोकेट अखिलेश भाटी के नेतृत्व में 8 ओवर में 82 रन ही बना पाई। मैच में टिमरनी की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एडवोकेट सचिन गौर ने 43 रन बनाए और 2 विकेट लिए, जिसके चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वही मैच जीतने के बाद एडवोकेट इलेवन टिमरनी की टीम को टूर्नामेंट के आयोजक एडवोकेट अंकित कनेरे के द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई। ट्रॉफी अधिवक्ता संघ टिमरनी के अध्यक्ष संजय उपाध्याय और सचिव दीपक नायर के हाथों टिमरनी टीम को सौंपी गई। मैच की कामेंट्री एडवोकेट जय जगताप और पूर्व क्रिकेटर दीपक बिल्लौरे द्वारा की गई। इस दौरान टीम में कप्तान संदीप स्वामी, दीपक शर्मा, धर्मेंद्र जसपाल, हिमांशु बंसल, सचिन गौर, अजय पाटिल, शाबीर शाह, संदीप रावल, शेंकी उपाध्याय, राहुल सोमवंशी, अंकित कनेरे, मनीष पारे, अमिताभ जसपाल, साजिद, मयंक बोरसे, नितिन सेन उपस्थित रहे।

Add.
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.