Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
1 Nov 2026 Harda 21°C
देश मध्यप्रदेश शिक्षा सम्मान हरदा

श्री साईं निकेतन में 12वीं के विद्यार्थियों को अतिथि बनाकर कराया गया झंडा वंदन।

1 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर श्री साईं निकेतन विद्यालय में एक नई, प्रेरणादायक एवं सराहनीय पहल देखने को मिली। विद्यालय प्रबंधन द्वारा 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित कर उनसे झंडा वंदन सम्पन्न कराया गया, जिससे विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और गौरव की भावना देखने को मिली। इस अभिनव पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी की समझ तथा राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा। झंडा वंदन के उपरांत राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।

इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय परिवार द्वारा तालियों के माध्यम से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार की पहल से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों को बेहतर ढंग से समझते हैं। साथ ही यह उन्हें भविष्य में एक जागरूक, जिम्मेदार एवं देशभक्त नागरिक बनने की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम में शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति, उत्साह एवं अनुशासन के वातावरण से ओत-प्रोत नजर आया।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.