Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
26 Oct 2026 Harda 25°C
जागरूकता मध्यप्रदेश मनोरंजन शिक्षा सम्मान हरदा

सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।

2 min read
IMG 20261026 WA0160
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
हरदा। सतर्कता जागरूकता अभियान 2026 के तहत आयकर विभाग हरदा द्वारा सोमवार को विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस वर्ष अभियान की थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” रखी गई है। अभियान का उद्देश्य ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना है। प्रधान आयकर आयुक्त-1 भोपाल सृजनी मोहन्ती के नेतृत्व एवं संयुक्त आयकर आयुक्त, परिक्षेत्र-1 सौरभ कुमार शर्मा के निर्देशन में सुबह 11 बजे आयकर विभाग हरदा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा ली। सभी ने अपने कार्यों में ईमानदारी, नैतिक आचरण और पारदर्शिता बनाए रखने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के लिए सनफ्लावर स्कूल, द फाउंडेशन ऑफ एजुकेशन स्कूल, मदर्स लैप स्कूल, संस्कार पब्लिक स्कूल हरदा और नॉलेज पब्लिक स्कूल टिमरनी के सहयोग से सनफ्लावर स्कूल में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

IMG 20261026 WA0159

इनमें कक्षा छठवीं से आठवीं तक के करीब 280 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन, पेंटिंग और नारा लेखन प्रतियोगिताएं कराई गईं। आयकर विभाग की ओर से सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिए गए। वहीं आयोजन में सहयोग करने वाले स्कूलों के शिक्षकों को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। तीनों प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 3 नवंबर को दोपहर 3 बजे आयकर भवन हरदा में आयोजित कार्यक्रम में प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न और उपहार देकर पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को सत्यनिष्ठा, नैतिक मूल्यों और भ्रष्टाचार मुक्त कार्यशैली के महत्व से अवगत कराया गया। अंत में आयकर अधिकारी-1 हरदा ललन कुमार ने आयोजन में सहयोग देने वाले स्कूलों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.