मध्यप्रदेशराजनीतिहरदा

कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक संपन्न, मूंग खरीदी और खाद नीति को लेकर 6 जुलाई को प्रदर्शन का ऐलान।

कपिल शर्मा, 9753508589

Harda Express

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस….
हरदा में रविवार को जिला प्रभारी रचना जैन की अध्यक्षता में कांग्रेस के सभी ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई ने बताया कि जल्द ही दो दिवसीय ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। साथ ही आगामी दो दिनों में ब्लॉक, मंडल एवं ग्राम पंचायत स्तर की समितियों का गठन पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में संगठन विस्तार के साथ किसानों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष मोहन सांई ने बताया कि 6 जुलाई को दोपहर 2 बजे किसानों की प्रमुख मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें समर्थन मूल्य पर मूंग की 100 प्रतिशत खरीदी तथा यूरिया खाद देने के लिए फास्फोरस खाद खरीदने की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग उठाई जाएगी।

बैठक को विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान जिला संगठन महासचिव गोविंद सुरमा, जिला महामंत्री सूरज सिंह राजपूत सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Harda Express

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button