Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
21 Nov 2026 Harda 28°C
क्राइम मध्यप्रदेश हरदा

ऑनलाइन दुकान संचालक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, महिला थाने मे मामला हुआ दर्ज।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र की करताना चौकी अंतर्गत एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता की शिकायत पर बीती रात महिला थाने मे आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं मे ममला दर्ज किया गया। पुलिस मिली जानकारी के अनुसार करताना चौकी क्षेत्र में ऑनलाइन दुकान संचालक ने 23 अक्टूबर 2024 को किशोरी को अपनी दुकान में बुलाकर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता कुछ समय तो दरी दरी एवं सहमी सी रही। जब परिजनों की पूछने पर पीड़िता ने अपनी आप बीती मां-बाप को बताइ इसके बाद कल कल मंगलवार देर रात पीड़िता अपने परिजनों के साथ महिला थाने पहुंची जहां पर उन्होंने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सुनील कुमार यदुवंशी पिता देवी सिंह यदुवंशी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं मे मामला दर्ज कर विवेचना मे लिया। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी महोबिया, महिला सुरक्षा शाखा अरुणा सिंह के नेतृत्व मे महिला थाना प्रभारी अंजना पाटिल, प्रधान आरक्षक परमजीत रघुवंशी, आरक्षक अखिल श्रीवास्तव, आरक्षक नरेंद्र द्वारा रात मे ही आरोपी सुनील यदुवंशी को घर से गिरफ्तार किया।

2 Views
2 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.