Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
5 Nov 2026 Harda 30°C
धार्मिक मध्यप्रदेश सम्मान सामाजिक हरदा

हरदा – नगर में मोराने परिवार द्वारा 9 दिवसीय गणगौर महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
हरदा नगर में श्रद्धा, भक्ति और परंपरा का प्रतीक 9 दिवसीय गणगौर महोत्सव आज रविवार सुबह घट स्थापना के साथ विधिवत प्रारंभ हुआ। जिसमें महिलाओं द्वारा नृत्य से माता की अगवानी की गई। नगर के गुरव समाज के मोराने परिवार द्वारा आयोजित यह भव्य आयोजन 23 मार्च से 31 मार्च 2025 तक नगर के सीताराम गार्डन, बायपास रोड, हरदा में संपन्न होगा। विशेष बात यह है कि यह आयोजन शिव सेवक दासजी महाराज, वृंदावन के पावन सान्निध्य में हो रहा है, जिनकी दिव्य उपस्थिति से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक और भक्तिमय बना हुआ है। उनके मार्गदर्शन में प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

प्रथम दिवस पर नगरवासियों और श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति में विभिन्न गणगौर मंडलों द्वारा भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। प्रथम प्रस्तुति गौ सेवक गणगौर मंडल अहलवाड़ा, द्वितीय प्रस्तुति संत सिंगाजी बालिका सेन गणगौर मंडल कमताड़ा, तृतीय प्रस्तुति मां शारदे गणगौर मंडल अबगांव खुर्द, चतुर्थ प्रस्तुति जय माता गायत्री गणगौर मंडल नकवाड़ा, इन सभी मंडलों की प्रस्तुतियों ने भक्तों को भाव-विभोर कर दिया और पूरे वातावरण को भक्तिरस में डुबो दिया।

आयोजक परिवार के कैलाशचंद्र मोराने, दीपक मोराने, मनोहर मोराने, संतोष मोराने, शरद मोराने, राजेंद्र मोराने, संजय मोराने, संदीप मोराने, गौरव आदि ने समाजजन व नगरवासियों से माता श्री गणगौर (रनुबाई माता) के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने में समाजजन एवं श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग मिल रहा है। महिलाओं और पुरुषों की मंडलियों द्वारा प्रतिदिन भजन-कीर्तन, जागरण और नाटक की भव्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी। महिला मंडलों की विशेष प्रस्तुति प्रतिदिन सायं 6:40 बजे से 8:30 बजे तक एवं पुरुष मंडलों की विशेष प्रस्तुति प्रतिदिन रात्रि 8:30 बजे से देर रात तक हुई।गणगौर महोत्सव के अंतर्गत श्रद्धालु माता गणगौर एवं भगवान शिव की प्रतिमाओं की विधिवत पूजा कर जवारे बोते हैं। तृतीया तिथि को नगर भ्रमण उपरांत प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। यह विश्वास है कि गणगौर पूजन से विवाहित महिलाओं का सुहाग अखंड रहता है, पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है। हेमंत मोराने ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर माता के दर्शन करें और पुण्य लाभ प्राप्त करें।

Add.
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.