Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
7 Nov 2026 Harda 22°C
क्राइम न्याय मध्यप्रदेश समस्या हरदा

MP – इंस्टाग्राम पर दोस्ती, आर्य समाज से शादी, फिर परिवार ने कर लिया लड़की का अपहरण।

3 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
हरदा जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है जहा एक युवक ने 22 फरवरी 2025 से लापता हुई अपनी पत्नी को ढूंढने की शिकायत छीपाबड़ थाने मे दर्ज करवाई है। कार्यवाही नहीं होने से नाराज युवक ने जिला पंचायत मे आयोजित जन सुनबाई मे एसपी के नाम से आवेदन देकर मदत की गुहार लगाई है। पुरा मामला इस प्रकार है की हरदा जिले की खिरकिया तहसील के रहने वाले धर्मेंद्र पिता रमेश नागराज की दोस्ती 4 साल पहले इंदौर के पास सिमरौली गांव की रहने वाली युवती यशवी मेहर से इंस्टाग्राम पर हुई थी। चार साल तक दोनों मे प्यार मोहब्बत की बाते होती रही फिर दोनों ने एक दिन शादी करने का फैसला किया। इसके बाद 27 नवंबर 2024 को दोनों ने हरदा मे आर्य समाज के मंदिर से शादी कर ली, लेकिन लड़की का परिवार शादी से खुश नहीं था और फोन पर बात कर लड़की को वापस आने का बोल रहे थे।

इसी बिच 22 फरवरी 2025 को जब धर्मेंद्र और उसका परिवार मजदूरी करने गए थे और पत्नी घर पर ही थी। इस दौरान लड़की के घर वाले और उसे जबरजस्ती कार मे बैठाकर ले गए। ज़ब धर्मेंद्र और उसके परिजन काम से लौटकर वापस घर आए तो उसकी पत्नी घर मे नहीं मिली ज़ब इसकी पूछाताछ आस पड़ोस मे की तो पड़ोसियों ने बताया की कुछ लोग कार लेकर आए थे और लड़की को जबरजस्ती कार मे ले गए। जिसकी गुमशुदगी की शिकायत धर्मेंद्र द्वारा छीपाबड़ थाने में दर्ज करवाई गई और पुलिस को कार के नंबर भी दिए गए लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

दो दिन बाद 24 फरवरी को धर्मेंद्र के मोबाइल पर वाट्सअप मैसेज कर उसकी पत्नी ने बताया कि उसके माता-पिता चार लोगों के साथ आए थे और उसे जबर्दस्ती अपने साथ कार मे बिठाकर ले गए और यह भी बताया कि तुम मुझे लेने जल्द से जल्द आ जाओ। यह लोग मुझे मार डालेंगे। मैंने सारी बात पुलिस को बताइ लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी और लेटलतिफी के बाद हम लोग पत्नी के बताए हुए पते पर पहुंचे, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। इधर युवक ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जनसुनवाई मे 15 दिनों से लापता पत्नी की शिकायत एसपी के नाम एक आवेदन देकर कलेक्टर से की है और जल्दी ही अपनी पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई। इस मामले मे महिला थाना प्रभारी अंजना मालवीया का कहना है की जनसुनवाई मे एक आवेदन आया है जिसे सबंधित थाने को भेज दिया जायेगा और जल्द से जल्द कार्यवाही की जाएगी।

Add.
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.