प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर पर्यावरण प्रेमी नर्मदांचल हरित पर्यावरण सोशल ग्रुप की राष्ट्रीय संयोजिक गीता पांडेय ने अपनी नातिन से करवाया पौधरोपण।
कपिल शर्मा, 9753508589

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को सारा देश अलग अलग तरिके से मना रहा है। उसी कड़ी मे नर्मदांचल हरित पर्यावरण सोशल ग्रुप की राष्ट्रीय संयोजिक, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की प्रदेश मीडिया प्रभारी व लाडो अभियान की ब्रांड एम्बेसडर गीता पांडे द्वारा शहर के वार्ड नं 28 मे अपनी नातिन धृति 6 माह व वार्ड के बच्चों एवं महिलाओं के साथ मिलकर पौधारोपण किया। गीता पांडे ने कहा की आज उन्होंने अपने वार्डवासियो के साथ मिलकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर वार्ड मे पौधारोपण कर किया। साथ हि सभी वार्डवासियों व छोटे बच्चों को पौधारोपण करने व स्वछता का संकल्प लिया।
गीता पांडे ने पर्यावरण का महत्व बताते हुए कहा की हमे पर्यावरण को स्वछ रखना है। पर्यावरण दूषित होने से धरती पर जल की कमी हो रही है। जल हि जीवन है और हमे जल बचाना हैं। इसके लिए सभी लोग कम से से एक एक पौधा जरूर लगाए। जिससे हमारे आसपास का वातावरण भी स्वछ रहेगा और पानी की कमी भ नही होगी। गीता पांडे रोजाना कही ना कही जाकर लोगो से पौधारोपण करवाती और चाहे स्कूल हो या किसी का जन्मदिन, किसी की पुण्यतिथि या फिर कोई भो सगून का कार्यक्रम हो सभी स्थानों पर पौधारोपण जरूर करवाती है। गीता पांडे आदिवासी क्षेत्रों मे भी जाकर पौधारोपण एवं बालिका शिक्षा पर जोर दे रही हैं। उन्होंने कहना है की बेटियां पढ़ेगी तो देश चलाएंगी एवं देश के विकास मे अपना योगदान देंगी।