क्राइममध्यप्रदेशहरदा

हरदा – संदिग्ध अवस्था में 23 वर्षीय महिला की हुई मौत, डॉ. ने पीएम कर शव परिजनों को सौपा।

कपिल शर्मा, 9753508589

Harda Express

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम अबगांव खुर्द मे एक महिला को सुबह सुबह पेट दर्द हुआ और वह बेहोश हो गईं परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल लाये जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सीहोर निवासी पूजा पति विकास कौशल उम्र 23 वर्ष गुरुवार को अपनी बहन के घर मुंडन कार्यक्रम में पति के साथ भुन्नास आई हुई थी। जहा से वह अपने नाना ससुर के घर अबगांव खुर्द आ गई। शुक्रवार सुबह 5 बजे पूजा ने पेट में दर्द की बात परिजनों को बताई जिसके कुछ देर बाद बेहोश हो गई। तभी परिजनों ने तत्काल उसे अपने निजी वाहन से शहर के निजी नर्सिंग होम लेकर आए। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जिला अस्पताल मे डॉक्टर ने पी एम कर शव परिजनों को सोप दिया।


Harda Express

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button