कृषिमध्यप्रदेशहरदा

हरदा – समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी का कृषि मंत्री कमल पटेल ने हरदा से किया शुभारंम।

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

Harda Express

पुरे प्रदेश में समर्थन मूल्य पर सरकार द्वारा किसानों से मूंग की खरीदी का आज हरदा से शुभारंम किया गया। मूंग खरीदी का शुभारंम शहर के शीतल वेयर हॉउस से कृषि मंत्री कमल पटेल ने तौलकाटे की पूजा अर्चना कर किया। जिले मे 6 केन्द्रो पर शुरू हुई खरीदी, 50 खरीदी केंद्र बनाए जा सकते है। इस साल जिले मे एक लाख 6 हजार हेक्टर रकवे मे मूंग की फ़सल बोई गई है। हरदा जिले में मूंग बेचने के लिए 34615 किसानों ने पंजीयन कराया है। आज खरीदी के पहले दिन वेयर हॉउस पर सबसे पहले मूंग बेचने आए अबगांव निवासी किसान रामशंकर का कृषि मंत्री कमल पटेल ने तिलक लगाकर स्वागत सम्मान किया। साथ ही इस बार 4 स्वसहायता समूह और 4 एफपीओ भी मूंग की खरीदी करेंगे। कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया की पुरे मध्यप्रदेश मे 2 लाख 75 हजार किसानो ने पंजीयन करवाया है और 8 लाख 75 हजार हेक्टर मे मुंग की बुआई की गई है। पिछले साल के तुलना मे एक बार 26 % रकवा बड़ा है। एक हेक्टेयर मे 15 क्विंटल मुंग ख़रीदा जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य ललित पटेल, डीडीए एम.पी.एस. चंद्रावत, अखिलेश पटेल, रामेस्वर पटेल, राजा पटेल, अशोक पटेल, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


Harda Express

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button