हरदा – सर्व ब्राह्मण समाज करेगी भाजपा का सफायाः- राजेश पाराशर
कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
विधायक और मंत्री रहे कमल पटेल ने ब्राह्मणों के लिये क्या किया? ब्राह्मण समाज की कोई बखत नहीं रही। हमेशा ब्राह्मणों को कमजोर समझा गया हैं। इस बार सर्व ब्राह्मण समाज भाजपा का सफाया करेगी। यह बाते सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश पाराशर ने अन्नकूट महोत्सव में कही गई। उन्होंने कहा कि पूरे जिले के ब्राह्मण बीजेपी का सफाया करे ताकि बीजेपी को समझ में आना चाहिए। उन्होंने कहा, कि 30 सालों से हम भाजपा के पक्षधार रहे हैं लेकिन उसके बाद भी ब्राह्मण समाज को कोई सहयोग नहीं किया हैं। उन्होंने बीजेपी का खुलकर विरोध करते हुए बदलाव की बात कही। क्या परिवार बाद ही राजनीति है वर्तमान में कृषि मंत्री अपने परिवार के अलावा किसी अन्य कोई राजनैतिक पदों पर पदासीन होने देना नहीं चाहते हैं। इधर राजेश पाराशर ने कहा कि राजनैतिक क्षेत्र में ब्राह्मण समाज की उपेक्षा देखने को मिली हैं। आज तक हम एक भी ब्राह्मण जिलाध्यक्ष नहीं बन पाए हैं। नगर पालिका, जनपद , जिला पंचायत सहित कहीं पर भी ब्राह्मण विराजित नहीं हैं। जबकि 30 से 40 हजार जिले में ब्राह्मण हैं।