धार्मिकमध्यप्रदेशहरदा
हरदा – महिलाओ ने श्रद्धाभाव से मनाया आंवला नवमी पर्व।

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
आंवला नवमी (अक्षय नवमी ) का पावन पर मंगलवार को श्रद्धाभाव के साथ परंपरागत ढंग से मनाया गया। महिलाओं ने आंवले के वृक्ष का पूजन अर्चन व परिक्रमा कर घर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। शहर के वार्ड नंबर 16 निवासी प्रीति गहलोत ने जानकारी देते हुए बताया की आज मातुश्री नगर मे कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला (अक्षय) नवमी का पर्व मनाया गया। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष रूप से पूजा की जाती है। आज के दिन आंवला के वृक्ष के नीचे ही भोजन भी किया गया। साथ ही सुहाग की सामग्री वितरण की गई।