कृषिमध्यप्रदेशहरदा

हरदा – भारतीय किसान संघ ने रैली निकाल कर मनाई बलराम जयंती।

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

Harda Express

भारतीय किसान संघ ने शहर में रैली निकाल कर कृषि उपज मंडी में गुरुवार को भगवान बलराम जयंती महोत्सव मनाया। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष महेश शर्मा व मंत्री विजय मलगाये ने बताया की भगवान बलराम जी का जन्मोत्सव शहर की कृषि उपज मंडी में धूमधाम से मनाया गया। इसके बाद शहर के मुख्य मुख्य मार्गो से वाहन रैली निकाली गई।

इसके बाद कृषि उपज मंडी में सोयाबीन क्षतिपूर्ति और बीमे सहित अन्य मांगों के संदर्भ में कलेक्टर ऋषि गर्ग के नाम संयुक्त कलेक्टर केसी परते को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संघ के सभी पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर बातें रखीं। संघ कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष रामभरोसे बसोतिया ने कहा बीते 70 सालों में कई सरकार आईं और गईं। लेकिन इस बीच किसी भी सरकार ने किसानों के हित में काम नहीं किया। किसानों की प्रमुख मांग है उन्हें फसल का लाभकारी मूल्य मिले। इस बार किसानों को सोयाबीन व अन्य खरीफ की फसलों को बिगड़े मौसम के कारण अधिक नुकसान हुआ है। पहले कम बारिश और बाद में अधिक बारिश होने के कारण खराब हो गई हैं।

इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष रामभरोस बसोतिया, क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी, सम्भाग्गीय संगठन मंत्री दिनेश शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगेंद्र भाम्भू सहित निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Harda Express

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button