
रेल मंडल भोपाल के नए डीआरएम ने आज हरदा रेलवे स्टेशन का निरिक्षण किया। जानकारी के अनुसार रेल मंडल भोपाल के नए डी आर एम देवाशीष त्रिपाठी ने हरदा रेलवे स्टेशन का निरिक्षण किया। आपको बता दे की ट्रांसफर के बाद ये उनका पहला दौरान है। इस दौरान डी आर एम ने हरदा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओ के बार मे स्टेशन मास्टर से जानकारी ली। हरदा के साथ साथ खिरकिया रेलवे स्टेशन का जायजा भी लिया।