देशमध्यप्रदेशहरदा

हरदा – पलक उइके ने हरदा जिले का नाम किया रोशन, खो-खो कैम्प मे मध्यप्रदेश टीम का करेंगी प्रतिनिधित्व।

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

Harda Express

भारतीय खेल प्राधिकरण साई हेतु हरदा जिले की पलक उइके पिता नारायण प्रसाद उइके का चयन खो-खो कैंप में हुआ हैं। शिक्षा विभाग के जिला खेल अधिकारी रामनिवास जाट ने जानकारी देते हुए बताया की 18 से 21 अगस्त तक देश के चयनित उत्कृष्ट खिलाडीयो का केम्प गांधीनगर गुजरात में आयोजित होगा। पलक उइके पूरे मध्यप्रदेश से एक मात्र बालिका है जो मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। पलक का एस.जी.एफ.आई.(स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया) से चयन हुआ है। पलक ने 13 बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता एवं खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 में भाग लिया है। पलक हरदा में नियमित रूप से अभ्यास करती है।

पलक उइके की इस उपलब्धि पर जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष संदीप पटेल, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी उमा पटेल, खेल प्रकोष्ठ संयोजक विक्रांत अग्रवाल, शिक्षा विभाग के जिला खेल अधिकारी रामनिवास जाट , राजेश विलीया, राजेश त्रिपाठी, हरदा समन्वयक सलमा खान, अनीस खान प्रशिक्षक मोनिका मेहता, कोच भूपेंद्र सिंह तोमर, सचिन बरकड़े एवं समस्त खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दी है।


Harda Express

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button