हरदा – कलेक्ट्रेट के कमरे मे मृत अवस्था मे मिला होमगार्ड जवान।
कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
कलेक्ट्रेट मे उस समय ह्ड़कंप मच गया ज़ब कमरे के अंदर होमगार्ड जवान की लाश मिली। सुचना मिलते ही अपर कलेक्टर सतीश राय और सीएमएचओ मौक़े पर पहुंचे और मृतक को एम्बुलेंस की मदत से जिला अस्पताल पहुंचाया जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार नर्मदापुरम निवासी संतोष मेहरा उम्र 58 वर्ष, होमगार्ड मे पदस्थ है। जो की वर्तमान मे कलेक्ट्रेट मे नाइट ड्यूटी पर तैनात थे। सुबह ज़ब कलेक्ट्रेट खुला तब लोगो ने देखा और अधिकारियो को सुचना दी। सुचना मिलते ही अपर कलेक्टर सतीश राय और सीएमएचओ घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक को कमरे से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। होमगार्ड के साथियो द्वारा मृतक संतोष के परिजनों को सुचना दी गई। दोपहर बाद मृतक की पत्नी और बेटा सहित अन्य लोग जिला अस्पताल पहुंचे। इधर जिला अस्पताल मे डॉक्टर ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। ड्यूटी डॉक्टर ने बताया प्राथमिक तौर पर हार्टअटैक से मौत होना प्रतीत हो रहा है। मौत का सही कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।