हरदा – स्थानीय विवेकानंद स्कूल में तुलसी जयंती पर विश्व हिन्दू परिषद की मात्रशक्ति दुर्गा वाहिनी द्वारा आयोजित किये गए कार्यक्रम।
कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

आज तुलसी जयंती के अवसर पर स्थानीय विवेकानंद स्कूल मे विश्व हिन्दू परिषद की मात्रशक्ति दुर्गा वाहिनी की बहनों द्वारा प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। इस दौरान बच्चों के बीच दो दल बनाकर रामयण से संबंधित प्रशन पुछे और चौपाई की प्रतियोगिता रखी। जिसमें बच्चों ने बढ चढकर भाग लिया और जिस प्रशनो के उत्तर बच्चे नहीं दे पाये उनके बारे में विस्तार से पूर्व प्राचार्य कमला सोनी और मात्र शक्ति की सहसंयोजिका ने बच्चों को विस्तार से बताया। साथ ही सुंदरकाण्ड का पाठ बच्चों द्वारा किया गया। इस दौरान रागिनी सोनी, रेखा विशनोई, मीनू ग़ौर, हंसा पंडित, स्मिता दुबे उपस्थित थी। रागिनी सोनी ने रामयण से जुड़े प्रशन पूछें। कार्यक्रम के दौरान रेखा विशनोई ने कहा की समय समय पर बच्चों के बीच इस प्रकार से प्रतियोगिता होती रहना चाहिए ताकी बच्चों में जिग्यासा बढ़े। साथ ही स्मिता दुबे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो हम सब जंग जीत सकते हैं। अंत मे प्राचार्य संध्या तिवारी ने आभार व्यक्त कर दोनों दलों के बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।