मध्यप्रदेशराजनीतिहरदा

हरदा – भाजपा को हराने सुरेंद्र जैन ने कांग्रेस को दिए गुरु मंत्र।

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

Harda Express

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस

भाजपा पार्टी के कद्दावर नेता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल से दुखी होकर विगत 24 अक्टूबर को भाजपा पार्टी से त्यागपत्र दिया था। इसके बाद 31 अक्टूबर को भोपाल में पीसीसी के कमलनाथ के समक्ष अपने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी मे शामिल हुए। आज बुधवार को कांग्रेस के चुनाव कार्यलय मे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।

इस दौरान ने सुरेंद्र जैन ने भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल को हराने के गुरु मंत्र कांग्रेसियों को दिए। सुरेंद्र जैन से कांग्रेसियो को बताया की चुनाव कैसे और कहा लड़ा जाता है। चुनाव की रणनीति कैसी बनाई जाए ताकि कमल पटेल को आसानी से हराया जा सके। इस दौरान सुरेंद्र जैन ने अपने राजनीती करियर के करीब 40 साल का अनुभव काग्रेसियो से साझा करते हुए कहा की कांग्रेस के बारे मे इतना कुछ जनता हु जितना की भाजपा के बारे मे भी नहीं जानता हु। अब मै भाजपा के प्रत्याशी कमल पटेल को हराने मे अपना तन मन और धन सब कुछ लगा दूंगा।


Harda Express

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button