देशमध्यप्रदेशसम्मानहरदा

हरदा – आर्ट वैल्यू के बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर कला के क्षेत्र मे जिले का नाम किया रोशन।

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

Harda Express

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी मुंबई की रंगोत्सव संस्था द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें हरदा से विभिन्न आयु वर्ग के 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। रविवार को संस्था ने प्रतियोगिता के विजेताओं के नामों की घोषणा की। रंगोत्सव संस्था ने इस साल भी कला के क्षेत्र के प्रतिभाओं को तराशने और आगे बढ़ाकर प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें हरदा के 70 प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। जिसमें कक्षा पहली से 12 वीं तक के छात्र छात्राएं शामिल हुए। रविवार को संस्था ने परिणामों की घोषणा की। इसमें आर्यन नेमा को कला योग्यता पुरस्कार दिया गया। वत्सल पाराशर, नैना शर्मा, निमेश अत्रे,तन्वी गोयल, ध्रुव राजपूत को स्वर्ण पदक हासिल हुआ। पहल बादल, अर्णव वर्मा, आदित्य शर्मा,अनय बोरसे को रजत पदक मिला। तियांशी वर्मा, अहाना परसाई ने कांस्य पदक प्राप्त किया है।


Harda Express

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button