हरदा – नेहरू स्टेडियम पर अभिमन्यु अभियान के तहत युवाओं को नशा ना करने की दिलाई गई शपथ।
कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश एवं जिला पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन के मार्गदर्शन एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी मोहबिया के दिशा निर्देशन पर डी एस पी महिला शाखा अरूणा सिंह थाना प्रभारी महिला गाजीवती पुषाम के मार्गदर्शन में महिलाओं एंव बालको के वातावरण को सुरक्षित को बनाए रखने के उद्देश्य से 12 से 19 जून तक अभिमन्यु अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत आज स्थानीय नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे महिला हेल्प लाईन नम्बर 1090 द्वारा संचालित इस अभियान के पहले चरण में लडको एंव पुरुषो को मैं अभिमन्यु एंव महिला संबंधी विषयो जैसे की नशा, दहेज रूढीवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, लिंगभेद आदि से संबंधित पंपलेट विज्ञापनो को बाटकर लोगो को सचेत किया गया। साथ ही डी एस पी महिला शाखा हरदा एंव थाना प्रभारी महिला थाना हरदा के द्वारा लोगो को अभियान के बारे में बताकर शपथ दिलवाई गई अभिमन्यु अभियान का मकसद लडको को न सिर्फ महिला संबंधी पहल के प्रति सचेत करना हैं बलकि उनमें संवेदनशिलता, पूर्वाग्रह, रूढिवादी मुक्त, सकारात्मक व्यवहार विकसित करना है।