हरदा – पूर्व विधायक डॉ. आर के दोगने के नेतृत्व मे हंडिया से निकली विशाल कावड़ यात्रा, एनएसयुआई ने JCB से पुष्प वर्षा।
कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

श्रावण माह के सोमवार को हंडिया के रिद्धनाथ मंदिर से हर-हर महादेव कांवड़ यात्रा का आयोजन पूर्व विधायक डॉ आर के दोगने के नेतृत्व मे किया गया। पूर्व विधायक डॉ. आर के दोगने द्वारा विगत चार वर्षो से क्षेत्र की सुख सम्रद्धि व विकास के लिए कावड़ यात्रा निकली जाती रही हे इस वर्ष भी सावन माह सातवे सोमवार नाग पंचमी के शुभ अवसर पर पाँचवी कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। सोमवार को पूर्व विधायक हंडिया से माँ नर्मदा जी का जल लेकर 10 हजारों कावड़ियों के साथ हरदा के लिए रवाना हुए। शाम को यह कावड़ यात्रा शहर के प्राचीन गुप्तेश्वर मंदिर पहुंची जहा पर भगवान भोलेनाथ का नर्मदा जल से अभिषेक किया जाएगा। इस दौरान शहर मे एनएसयुआई कार्यकर्ताओ द्वारा जेसीबी से पुष्पवर्षा की गई। साथ भाजपा कार्यकर्ताओ ने भी कावड़ियों पर बरसाए फूल। इधर पूर्व विधायक ने कहा की भाजपा के लोगो राक्षस है जो गरीब आदिवासियों पर पेशाब कर रहे है। राक्षस प्रवत्ती के लोग है मानवता कहा है इनमे। ये तो सिर्फ स्वार्थ के लिए काम करते है। विगत दिनों भाजपा ने जो कावड़ यात्रा निकाली थी वह स्वार्थ के लिए थी, उन्होंने सरकारी कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता, पंचायत सचिव द्वारा भीड़ बुलबाई गई थी। भाजपा ने सरकार का पूरा दुरूपयोग किया।