हरदा – सभी खिलाड़ी खेल को खेल भावना से खेले :- नपाध्यक्ष भारती कमेड़िया।
कपिल शर्मा, 9753508589

स्थानीय नेहरू स्टेडियम पर ग्रामीण युवा केन्द्र, खेल और युवा कल्याण विभाग विकासखंड हरदा तथा नेहरू युवा केन्द्र हरदा के संयुक्त तत्वाधान राष्ट्रीय खेल दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेड़िया ने स्व. मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा अपने उद्बोधन में मेजर ध्यानचंद के हॉकी खेल की उपलब्धि एवं खेल के प्रति उनके समर्पण के बारे में बताया। साथ हि भारती कमेड़िया ने कहा खेल को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए सभी खिलाडि़यों को साथ हि पढ़ाई के साथ खेल को भी आवश्यक बताया। आप शारीरिक रूप से स्वस्थ है तभी आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। मैच के उपरांत विजेता एवं उपविजेता टीमों को शील्ड प्रदान की गई। इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष अंषुल गोयल, जे.पी. सोनी, जिला क्रीड़ा एवं कल्याण निरीक्षक बलराम जाट, सीनियर खिलाड़ी मुमताज गुरू, अखिलेश अवस्थी, विक्रांत अग्रवाल, राजेश बिलिया सहित अन्य लोग उपस्थिति रहे।