राजनीतिहरदा

हरदा – एन.एस.यू.आई. के प्रदेश अध्यक्ष का हरदा पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष योगेश चौहान के नेतृत्व में किया गया भव्य स्वागत।

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

Harda Express

रविवार को एक दिवसीय दौरे पर हरदा पहुंचे भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे का हरदा विधानसभा अध्यक्ष योगेश चौहान द्वारा भव्य स्वागत सम्मान किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष योगेश चौहान ने बताया की एन.एस.यू.आई के 53वें स्थापना दिवस पर हरदा पहुंचे भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे का हरदा विधानसभा अध्यक्ष योगेश चौहान द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं अपने साथियों के साथ मिलकर जी.पी. माल पर आशुतोष चोकसे को साल-श्रीफल भेटकर पुष्पमालाओ से भव्य स्वागत किया गया।

इसके बाद एन.एस.यू.आई. प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के समक्ष हरदा विधानसभा अध्यक्ष योगेश चौहान के नेतृत्व में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं द्वारा एन.एस.यू.आई. की सदस्यता ली गई। इस अवसर पर हरदा पूर्व विधायक डॉ रामकिशोर दोगने, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भूपेश पटेल, संजय दुबे, जिलाध्यक्ष राहुल जयसवाल, राजेश पटेल गोयत, गगन अग्रवाल, अजय सिंह राजपूत, कृष्णा विश्नोई, प्रियेश चौहान, मोहन साईं केदार सिरोही सहित समस्त कांग्रेसन उपस्थित थे।


Harda Express

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button