Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
6 Nov 2026 Harda 22°C
मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – अन्नदूत योजना के तहत युवाओं को मिलेगी वाहन खरीदने के लिए मदद कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बैठक में की समीक्षा।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत युवा बेरोजगारों को द्वार प्रदाय योजना के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली व अन्य शासकीय योजनाओं का खाद्यान्न व अन्य सामग्री प्रदाय के लिए 7.50 मेट्रिक टन क्षमता के ट्रक खरीदने के लिए आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना के लिए शासन के पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का परीक्षण व आवश्यक कार्यवाही करने के लिए जिला पंचायत के मीटिंग हॉल में कलेक्टर ऋषि गर्ग की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी एस बी वर्मा ने बताया कि इस योजना हेतु जिले में 6 सेक्टर हरदा, हण्डिया, टिमरनी, रहटगांव, खिरकिया, सिराली बनाये गये है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत कुल 8 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 2 आवेदन पत्र आवेदकों के पास वाहन चलाने का हेवी लायसेंस न होने से जांच के दौरान निरस्त किये गये। शेष 6 आवेदनों पर कार्यवाही की जा रही है। वर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत पात्र आवेदक को 25 लाख रुपये तक का ऋण वाहन क्रय करने हेतु सेंट्रल बैंक आफ इंडिया से 7 वर्ष के लिए दिया जावेगा। आवेदकों को 1.25 लाख रुपये की राशि जमा कराना होगी। शासन का अनुदान 1.25 लाख रुपये का है। उन्होंने बताया कि राशन सामग्री परिवहन व हैंडलिंग हेतु सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, म.प्र. स्टेट सिविल सप्लाइज कार्पोरेशन व आवेदकों के मध्य अनुबंध किया जावेगा।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.