हरदा – जिले की आइकॉन गर्ल मानसी मंडलेकर सेशन के माध्यम से लड़कियों को कर रही जागरूक।
कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

हरदा जिले की गर्ल आइकान मानसी मंडलेकर ने मिलान फाउंडेशन के प्रोजेक्ट गर्ल आइकान का सेशन लिया। इसका टापिक लक्ष्य और आकांक्षाएं था। मानसी ने बताया कि हमारे जीवन में लक्ष्य होना बहुत जरूरी है। लक्ष्य के साथ साथ हमें स्मार्ट गोल्स भी बनाने चाहिए। स्मार्ट गोल्स होना भी जरूरी होता है। क्योंकि स्मार्ट गोल्स का मतलब सही समय पर सही काम करना होता है, जो हमें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करते हैं। स्मार्ट गोल्स अपने सपनों को पूरा करने में मदद करते हैं। इस सेशन में 40 गर्ल्स शामिल हुई, जिनकी उम्र 12 वर्ष से 18 वर्ष है। सेशन की शुरुआत आशाभरे गीत गाकर की जाती है, जिससे बालिकाओं में उम्मीद और कुछ कर दिखाने का होशला अफजाई होता है। गर्ल आइकान का मुख्य उद्देश शिक्षा स्वास्थ्य और सुरक्षा है। सेशन के माध्यम से बालिकाओं ने बहुत कुछ सीखा और सेशन का आनंद लिया। गर्ल आइकान प्रोग्राम की तरफ से बच्चों को कापी, पेन और गर्ल आइकान की बुक बांटी गई।
मानसी ने कहा की सेशन के माध्यम से बच्चे स्वयं के अंदर बदलाव ला पाए और अपने जीवन में आगे बढे। जो छात्र और छात्राएं अपने जीवन में अनुशासन को अपनाता है और उसका पालन करता है वह निश्चित ही अपने जीवन में सफलता प्राप्त करता है।
कपिल शर्मा हरदा, 9753508589