Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
8 Nov 2026 Harda 31°C
मध्यप्रदेश राजनीति हरदा

हरदा – कांग्रेस सेवादल ने मरीजो को फल वितरण कर मनाया कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

बुधवार को कांग्रेस सेवादल द्वारा जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर कांग्रेस पार्टी का 138 वां स्थापना दिवस मनाया गया। कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष उत्तम तेनगुरिया ने बताया कि आज 28 दिसंबर 2022 को कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस और साथ ही कांग्रेस सेवादल अपने दल के 99 वर्ष पूर्ण करने पर दिसंबर माह का अंतिम सप्ताह 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक दल दिवस सप्ताह के रूप में मना रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के निर्देशानुसार दल दिवस सप्ताह कार्यक्रम को भी सुचारू रूप से संचालित रखते हुए कांग्रेस सेवादल ने मरीजो को फल विरतण कर मानव सेवा का संदेश दिया एवं मरीजो से मिलकर उनकी बीमारी के बारे में जानकारी ली और डॉक्टर के द्वारा कैसा उपचार किया जा रहा है जानकारी लेकर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में सेवादल के जिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ओम पटेल, पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत टाले, प्रदेश महासचिव गोविंद व्यास, किसान कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साई, केदार सिरोही, पार्षद अमर रोचलानी, सेवादल यंग ब्रिगेड जिला अध्यक्ष मनोज कुचबंदिया, रमेश सोनकर, मुजाहिद अली, सतीश कुचबंदीया, महिला कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष राजवंती लखोरे, सुप्रिया पटेल, प्रणय तिवारी, संजय पांडे, जीशान खान, श्यामलाल एवं समस्त कांग्रेसी कार्यकता उपस्थित रहे।

हरदा से कपिल शर्मा की रिपोर्ट, मो. 9753508589

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.