Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
9 Nov 2026 Harda 22°C
क्राइम मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – जिला बदर आरोपी को टिमरनी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेजा।

1 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, हरदा

पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी महोविया के निर्देशानुसार एसडीओपी अनुभाग के आदेशानुसार आज शनिवार को जिला बदर आरोपी दीपक मसीह पिता तयप्पा मसीह उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 3 तिवारी मोहल्ला टिमरनी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया।

टिमरनी थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया की कलेक्टर ऋषि गर्ग ने टिमरनी के वार्ड नंबर 3 निवासी दीपक मसीह को 23 अगस्त 2022 को 6 माह के लिये हरदा जिले एवं समीपवर्ती जिला बैतूल, नर्मदापुरम, देवास, खंडवा, सीहोर की राजस्व सीमा से निष्काषित किया था। जिसका आदेश आरोपी को तामिल कराया था। उसके बाद भी आदेश का उलंघन कर आरोपी टिमरनी नगर मे घूमता हुआ दिखाई दिया। जिसे टिमरनी नगर के वार्ड नंबर 3 से मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा के अंतर्गत गिरफ्तार कर टिमरनी न्यायालय पेश किया गया। जहा से उसे जिला जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुशील पटेल, सहायक उप निरीक्षक हेरंभदास, सहायक उप निरीक्षक राजेश रघुवंशी, प्रधान आरक्षक राजेश गुर्जर, प्रधान आरक्षक योगेश पटेल, आरक्षक महेंद्र रघुवंशी, आरक्षक मोहन मीणा, आरक्षक अरविंद पहाड़े की मुख्य भूमिका रही।

कपिल शर्मा, हरदा – 9753508589

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.