हरदा सराफा बाजार का सोना खोटा, 75 प्रतिशत में वापसी क्यों?
कपिल शर्मा, 9753508589

हरदा सराफा बाजार में खोटा सोना बिक रहा हैं मिलावट इस प्रकार की जिस दुकान से सोने के आभूषण खरीदों वह बेचते समय तो 100 प्रतिशत के आभूषण के पैसे लेता हैं वहीं उसी दुकान पर वहीं सोने के आभूषण बेचने जाओं तो 75 प्रतिशत में वापस लिया जाता हैं ऐसा क्यों होता है इसका सीधा कारण सोने के आभूषण में मिलावट होना हैं। आगामी दीपावली के त्योहार पर हरदा सराफा बाजार के आभूषण खरीदते समय सावधानी बरते ताकि आप ठगी का शिकार न हो सकें।
दीपावली पर हो सकती हैं ठगी
सोने चांदी की बिक्री दीपावली पर बढ़ जाती हैं ऐसी स्थिति में हरदा सराफा बाजार में ठगों की दुकानें भी सज गई है। सिर्फ अब ग्राहकों की राह देखी जा रही हैं अपने मिलावटी सोने चांदी के आभूषण को खपाते की भरसक कोशिश हो सकती हैं ऐसी स्थिति में हमारी सावधानी ही हमारा बचाव हैं।
कागज का फोतरा नहीं पक्का बिल लें
हरदा सराफा बाजार में इन दिनों सोने के आभूषण में मिलावट का खेल चल रहा है, हालात यह है, कि रुक्के पर लाखों रुपये का लेनदेन हो रहा हैं। सोने के आभूषण में तांबा, पीतल, चांदी मिला रहे हैं और 18 कैरेट सोने के दाम भी 24 कैरेट सोने के वसूल किये जा रहे हैं। बिल के नाम पर स्टीमेट का एक कागज का फोतरा पकड़ा दिया जाता हैं। लेकिन हमें पक्का बिल लेना हैं।
लालाजी ज्वेलर्स पर दर्ज हुआ था मामला
शहर के लालाजी ज्वेलर्स पर मामला दर्ज होने के बाद मामला सामने आया था। इसके बाद से हरदा सराफा बाजार में लोगों ने सर्तकता बरती हैं। दीपावली के त्योहार पर हमें सावधानी बरतनी है ताकि ठगी और धोखाधड़ी से बचा जा सकें।
धनतेरस और दीपावली पर होगी खपत
हरदा सराफा बाजार में धनतेरस और दीपावली पर विक्रय होने वाले सोने चांदी के आभूषण में तांबा, पीतल, लोहा, जिंक मिलाकर ग्राहकों को बेचा जा सकता हैं इसके लिये हमें सावधान होना बेहद जरुरी हैं।
हमें क्या करना है
1 – पक्का बिल ले और बिल पर सोने की शुद्धता लिखवाएं।
2 – सिर्फ शुद्ध सोने के वजन की कीमत अदा करें।
3 – एचयूआईडी वाला सोना ही खरीदे।
4 – धोखाधड़ी होने पर थाने में शिकायत करें।
5 – पुलिस नहीं सुने तो न्यायालय की शरण लें।




