Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
5 Nov 2026 Harda 20°C
देश मध्यप्रदेश हरदा

हरदा में शताब्दी वर्ष का भव्य पथ संचलन, 12 अक्टूबर को नगर में होगा ‘राष्ट्रोदय संगम संचलन’

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पूरे हरदा जिले में उत्साह और ऊर्जा का वातावरण बना हुआ है। जिले के ग्रामीण अंचलों, खंडों, मंडलों और उपनगरों में लगातार पथ संचलन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आगामी 12 अक्टूबर को हरदा नगर में “राष्ट्रोदय संगम पथ संचलन” का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर नगर की 12 बस्तियों से पथ संचलन प्रारंभ होगा, जिन्हें प्रतीकात्मक रूप से 12 ज्योतिर्लिंगों के नाम दिए गए हैं। इन सभी वाहिनियों का संगम छह अलग-अलग स्थानों पर होगा, जहां से वे एक विशाल स्वरूप में नेहरू स्टेडियम की ओर प्रस्थान करेंगी। संचलन मार्ग में महापुरुषों के चित्र, सजीव झांकियां, रंगोली, दीपक, बैनर और पोस्टर विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। नगर की मातृशक्ति पुष्पवर्षा और जयघोषों के साथ स्वयंसेवकों का उत्साहपूर्वक स्वागत करेगी। कार्यक्रम का समापन नेहरू स्टेडियम में भारत माता की आरती के साथ किया जाएगा। जिला कार्यवाह गोविंद सिंह ने बताया कि शताब्दी वर्ष का यह आयोजन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि संघ के कार्यकर्ता घर-घर जाकर नए स्वयंसेवकों को गणवेश धारण कर इस ऐतिहासिक संचलन में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। अब तक 1275 से अधिक नवीन गणवेशों का विक्रय हो चुका है, जो संघ के प्रति बढ़ते आकर्षण और जनभागीदारी का प्रतीक है। गोविंद सिंह ने कहा कि इस वर्ष जिलेभर में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है और प्रत्येक स्वयंसेवक राष्ट्र निर्माण के इस महायज्ञ में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तत्पर है। अंत में उन्होंने सभी स्वयंसेवकों एवं नगरवासियों से आग्रह किया कि वे 12 अक्टूबर को अपनी-अपनी बस्तियों में निर्धारित स्थान पर समय पर उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक ‘राष्ट्रोदय संगम संचलन’ में सहभागी बनें।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.