कपिल शर्मा, 9753508589
कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा विधिक सेवा दिवस के अवसर पर 8 एवं 9 नवंबर 2025 को “Strengthening Legal Aid Delivery Mechanism” विषय पर नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली स्थित प्रशासनिक भवन परिसर के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित होगा। कार्यक्रम में भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश एवं नालसा के मुख्य संरक्षक सहित अनेक न्यायाधीश एवं विधिक विशेषज्ञों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य देशभर में विधिक सहायता तंत्र को और सशक्त बनाने, उसके क्रियान्वयन की रणनीतियों पर चर्चा करने तथा प्रगति एवं चुनौतियों पर विचार-विमर्श हेतु एक साझा मंच प्रदान करना है। मध्यप्रदेश से कुल दो लीगल एड डिफेंस काउंसिल दो पैनल लॉयर एवं दो पैरालीगल वॉलंटियर्स का चयन इस राष्ट्रीय सम्मेलन में सहभागिता के लिए किया गया है। इन्हीं में से जिला न्यायालय हरदा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल के रूप में कार्यरत अधिवक्ता अंतिमा चोलकर हरदा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।








